बस – पिकअप और बाइक मे जोरदार हुई टक्कर, दो छात्रों समेत पिकअप चालक की मौत, गांव मे पसरा मातम

Voice Of News 24

28 Nov 2023 00:21AM

महराजगंज

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र मे महराजगंज गोरखपुर मार्ग के पास आज सोमवार को दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित सवारी बस – पिकअप मे टक्कर हो गई। पलटते समय पिकअप की चपेट मे बाइक सवार दो स्कूली छात्र आगये । इस दौरान सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार और पिकअप चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर की तरफ से प्राइवेट बस कुछ यात्रियों को लेकर महराजगंज की तरफ आ रही थी। भिटौली थाने के पास भैसा पुल से आगे गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर अचानक सड़क पर आए पिकअप को देख बस अनियंत्रित होकर पिकअप को टक्कर मार दी। इसी के साथ दोनों वाहन पलट गया । पलटने के दौरान सड़क के किनारे बाइक पर बैठे दो छात्रों से टकरा गई। इससे दोनों छात्र व पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन मे तीनों की सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। जहां एक छात्र प्रिंस की मौत हो गई ‘ जबकि दूसरे घायल दुर्गेश व पिकअप चालक प्रेमसागर की हालत नाजुक देखे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज मे दोनो की मौत हो गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.