Voice Of News 24
25 Nov 2023 23:39PM
सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही पुल के पास बांसी नौगढ़ मार्ग पर शाम को तेज रफ्तार कार व बाइक की आमने सामने भिड़त हो गई। इस हादसे मे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी चोट आई है। राहगीरों की मदद से युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम की घटना है बाइक सवार बांसी के जनियाजोत का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बाइक सवार को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलीस आगे की कार्यवाही मे जुट गयी।













