संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला,विवाहिता के पिता ने दर्ज कराया दहेज हत्या का केस

Voice Of News 24

25 Nov 2023 09:23AM

Siddharthnagar News : सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र रमवापुर तिवारी गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस तीन ससुरालियों पर केस दर्जकर छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ क्षेत्र रमवापुर तिवारी गांव में मृतका संगीता (23) पत्नी रंजीव उर्फ रामू की शादी लगभग दो वर्ष पहले हुई थी। संगीता थाना कठेला समय माता क्षेत्र के कोटिया दीगर गांव के सतीश की पुत्री थी। पति रंजीव उर्फ रामू के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे भाई श्यामू से खाना गरम करने को लेकर विवाद हो गया था। संगीता खाना खाकर श्यामू की पत्नी के साथ उसके कमरे में सोने चली गई थी। शुक्रवार सुबह सब कुछ सामान्य था।


जानकारी मिली कि संगीता ने घर की छत के ऊपर बने टिनशेड में फंदा लगा लिया है। सूचना पर शोहरतगढ़ पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुणकांत सिंह, एसएचओ राजकुमार पांडेय घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले की छानबीन कर रहे हैं। वहीं, सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर पति, जेठ व जेठानी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.