Geeta Press :गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Voice Of News 24

28 Oct 2023 19:50PM

गोरखपुर

गोरखपुर में स्थित गीताप्रेस के ट्रस्टी 90 साल के बैजनाथ का अग्रवाल का शुक्रवार देर रात निधन हो गया।गोरखपुर के हरिओमनगर स्थित अपने आवास पर बैजनाथ अग्रवाल अंतिम सांस ली। बैजनाथ के निधन की खबर लगते ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई। नम आंखों से लोगों ने उन्हें विदाई दी।अग्रवाल 90 साल के थे। परिजन ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 2:30 बजे उन्होंने हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बनारस में गंगा तट पर होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल (90) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके पुत्र देवी दयाल अग्रवाल से बात कर सांत्वना दी। शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे गोरखपुर के हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली.योगी ने कहा कि बैद्यनाथ अग्रवाल समाजसेवी भी रहे हैं। गीता प्रेस के माध्यम से उनका धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव भी रहा। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे।

https://x.com/ANINewsUP/status/1718126755167469717?s=20

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि विगत 40 सालों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। वह ईश्वर के अनन्य भक्त थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैजनाथ जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकाकुल परिजनों से बातकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हुतात्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]