राष्ट्रपति मुर्मू ने वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की; स्काईवॉक और पार्वती भवन का उद्घाटन किया

Voice Of News 24

12 Oct 2023 23:50PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित मंदिर में एक ‘स्काईवॉक’ और पुनर्निर्मित पार्वती भवन का उद्घाटन किया।.

जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मंदिर गये।

https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1712417840547201284?s=20

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने मुर्मू को परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।.

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वापस जाने के उपरांत ही श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी दूसरी और पूरे भवन परिसर के साथ ही भैरव घाटी तथा भैरव मंदिर के चप्पा चप्पा पर सुरक्षा अत्यंत कड़ी कर दी गई है। जिससे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर किसी भी तरह की रुकावट ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

वहीं, मां वैष्णो देवी भवन पर प्रदेश के उपराज्यपाल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मां वैष्णो देवी के संबंधित विशेष स्मृति चिन्ह देने के साथ ही मां वैष्णो देवी की पवित्र चुनरी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजिटर बुक पर अपने अनुभव साझा किए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.