दुश्मन को भी न देखना पड़े ये लम्हा,पति-पत्नी ने खाया जहर,गैंगरेप ने उजाड़ दी जिंदगी

Voice Of News 24

23 Sep 2023 23:55PM

उत्तर भारत के बस्ती जिले के रुधौली थाना प्रभारी से आया दिलदहला देने वाला वारदात, पति-पत्नी ने दे दी जान, लपढ़े पूरी खबर..

बस्ती

उत्तर-प्रदेश में इस वक्त क्राइम और वारदातों की बाढ़ आ गई है।हर रोज दिलदहला देने वाले मामले उजागर हो रहें हैं।ताजा मामला बस्ती जिले से आया है जिसे जानकार आपकी रूह कांप जायेगी।इसको लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैमबस्ती जिले के नगर पंचायत रुधौली थाना क्षेत्र में एक दंपती की मौत हो गई लेकिन इस मौत घटना में एक नया सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि रेप के बाद दंपति को जहर खिलाया गया है,लेकिन मरने से पहले मृतका का विडियो वायरल हुआ जो हर किसी के दिल को झकझोर देगा।

क्या हुई घटना?क्यों खाना पड़ा जहर?सात फेरों का बंधन हुआ जुदा,जानिए पूरी आत्महत्या की कुंडली

दोनों पति-पत्नी ने वीडियो में अपने साथ हुई घटना को बताते हुए और लोकलाज के कारण खुद ही मृतका जहर खाने का जिक्र कर रही है,सुबह जब घर वालों को पता चला तो आनन-फानन में अस्पताल ले गए,जहां पति की रास्ते में मौत हो गई जबकि जिला अस्पताल से डाक्टरों ने पत्नी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया और दुनिया को अलविदा कह दिया।

दरिंदों ने किया घिनौनी हरकत,समाज मे इज्जत की डर,फिर जिंदगी से मौत का सफर

अंदर की जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में रहने वाले 30 वर्षीय नवल किशोर और उनकी 27 वर्षीय पत्नी आरती की मौत के बाद परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर थाने में दी है।तहरीर में बताया की बीते शनिवार को दोनों दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया,मृतका ने जहर खाने से पहले परिजनों से बीती वारदात को सुनाई थी, जिसके आधार पर दो युवकों के खिलाफ परिजनों ने गैंगरेप की तहरीर दी है। आशंका जताई जा रही है कि घटना और लोकलाज से परेशान होकर दंपति ने किसी को कुछ बताए बिना ही जहर खा लिया। दंपति के घर के पीछे जहर की पुड़िया और स्टील का ग्लास भी परिजनों को मिला,लेकिन हर कोई मौत की वजहों को तलाश रहा है।

उस रात क्या घटी घटना?बच्चों बताई ने आधी रात की दास्ताँ,माँ-बाप ने क्या कहा आखिरी सांस लेने से पहले

जहर खाकर अपनी जिंदगी को अलविदा कहने वाले दंपत्ति के बच्चों का कहना है कि 12 बजे रात के समय दो लोग घर पर आकर उनके माता-पिता का वीडियो बना रहे थे,हम लोग जब सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे,तो उन्होंने बुलाया और कहा की हम लोग मरने वाले हैं। हम लोगों ने जहर खा लिया है, उन्होंने गांव के दो लोगों पर रात में वीडियो बनाने की बात बताई थी जो लोग इस वारदात में शामिल थे।

दोनों दरिंदों को पुलिस ने दबोचा, लेकिन परिवार को बेटा- बहू और बच्चों को माँ-बाप का कैसे मिलेगा साया?

तहरीर के मुताबिक पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।बड़ी वारदात को देखते हुए घटना स्थल का एसपी गोपाल चौधरी ने निरीक्षण किया,साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए है। मामले में एसपी का कहना है कि दंपती के जहर खाने से मौत की सूचना मिली थी। फिलहाल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, दो अभियुक्तों को गैंगरेप के आरोप में हिरासत में लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है। अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।जाँच के बाद कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगीं

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा