Voice Of News 24
23 Sep 2023 00:50AM
बिहार
बिहार में कुछ दिनों से दबे हुए मामले में फिर से खरोंच आई है,जिसमें लालू के परिवार को कोर्ट में तलब किया जाना है।दिल्ली कोर्ट ने बिहार सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत लालू यादव और अन्य को कथित नौकरी के बदले भूमि घोटाला के मामले में अदालत में 4 अक्टूबर को पेश होने का फरमान जारी किया है।

डिप्टी सीएम और लालू व पत्नी राबड़ी साथ भारतीय रेलवे के अधिकारियों समेत 17 आरोपियों को समन जारी किया है।जिमसें यह साफ तौर पर लिखा गया है कि सभी आरोपियों को 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होना है ।अब राम जाने क्या होगा लालू के लाल और लालू की पत्नी राबड़ी के साथ औरों का।













