Voice Of News 24
09 Sep 2023 00:04PM
पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने भी ट्वीट कर कहा कि आज की ख़बर ये नहीं है कि जी20 सम्मेलन में कौन कौन से नेता आए. आज की सबसे बड़ी ख़बर सात उप चुनावों के आज घोषित हुए नतीजे हैं.
The news of the day is not the arrival of G20 leaders for the Leaders' Summit. The top news is the overall result of the seven by-elections that were announced today
Clearly, the winner is INDIA. INDIA beat the BJP 4:3
The BJP won in two seats in Tripura and the lone seat in…
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) September 8, 2023
उन्होंने लिखा, “स्पष्ट रूप से इंडिया विनर है. इंडिया ने बीजेपी को 4-3 से हरा दिया है. बीजेपी ने त्रिपुरा में दो और उत्तराखंड की एक अकेली सीट जीती है.”
चिदम्बरम ने लिखा, “बीजेपी, केरल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हार गई. इनमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी की भारी बहुमत वाली सरकार है.”
“बीजेपी और इसकी पैसे की ताकत अजेय नहीं है. इंडिया गठबंधन ने दिखा दिया है कि बीजेपी को उसके ही किले में हराया जा सकता है.”













