Voice of news 24
24 Aug 2023 20:06
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए नयी दिल्ली की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ‘एजेंडा 2063’ के तहत वैश्विक महाशक्ति बनने की अपनी यात्रा में अफ्रीका का विश्वस्त और करीबी साझेदार है।.

मोदी ने जोहानिसबर्ग में अफ्रीका महाद्वीप और ब्रिक्स देशों के शीर्ष नेताओं को अपने संबोधन में आतंकवाद निरोधक कार्रवाई, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, जुझारू आपूर्ति शृंखलाएं, जलवायु कार्रवाई और साइबर सुरक्षा को साझा हितों के क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया।.













