बड़ी दुर्घटना के इंतजार में बैठे हैं जिम्मेदार,सड़क किनारे पाँव पसारे झाड़िया दे रही हादसों को दावत

https://www.youtube.com/watch?v=XIQ1v-oBMFw

Voice of news 24

22 Aug 2023 16:03PM

अफसर और जनप्रतिनिधियों की भी निगाहें नही पड़ती लग्जरी गाड़ियों से बाहर,बेहाल सड़को पर झाड़ियों का बसेरा।

महराजगंज:- महराजगंज जिले से सिद्धार्थनगर जिले को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क जो फरेंदा, धानी,उसका बाजार होते हुए नौगढ़ जाती है।धानी बाज़ार के करीब सीकड़ा चौराहा से महज कुछ दूरी पर सड़क के दोनों मुहानों पर भारी मात्रा में बरसात से उगी झाड़ियां अपना पाँव पसारे बड़ी दुर्घटना का इन्तजार कर रही है। जिसके कारण एक तिहाई सड़क झाड़ियों से ढक चुका है। जिस कारण वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।तिरछे मोड़ो पर हादसे की आशंका बनी हुई है। सामने से कोई वाहन गुजरने पर दूसरा सामने वाला वाहन दिखाई नहीं देता है,गाड़ियों को राम-भरोसे पार करना पड़ता है।


आमजनमानस के लिए बड़ी दुर्घटना का सबब बन कर बैठी इस समस्या की तहकीकात करने Voice Of News 24 की टीम ने राहगीरों से जब बात की तो राहगीरों ने हकीकत से रूबरू कराते हुए कहा,झाड़ियों के विकराल रूप के वहज से सामने से कोई वाहन दिखाई नहीं देता है।अगर झाड़ियां जल्द साफ नहीं हुई तो कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन होगा दुर्घटना का जिम्मेदार?कब हटेंगी झाड़िया ?या फिर ऐसे ही कान में तेल डालकर बैठें रहेंगे जिम्मेदार।शायद रास्ते से गुजरने वाले जन प्रतिनिधियों की भी नही पड़ती निगाहें, मुँह फेरकर या फिर इस समस्या को दरकिनार करके बंद गाड़ियों में निकल जाते हैं नेता लोग भी।ऐसे कई सवाल जिम्मेदारों को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा करता है,जो चुनावी दौर में समस्या के समाधान और विकास के मुद्दों पर जुबानी बांध बांधकर चले जाते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.