दो दिन गायब चल रहे युवक की मिली लाश,परिजनों के उड़े होश,आनन-फानन में पहुँची पुलिस

Voice of news 24

16 Aug 2023 18:51PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: लोटन कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बरवा के निवासी शिवपूजन ने अपने 20 वर्षीय भाई रोहित पुत्र दारा के अपहरण की रिपोर्ट लोटन कोतवाली पर दर्ज कराई थी,पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली,लेकिन आज की सुबह ने अपहरण के मामले को मातम में बदल दिया।आज सुबह यानी 16 अगस्त को एक युवक की सर पर प्रहार कर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस हत्या की जानकारी आज की तड़के सुबह हुई जब ग्रामीण निजी काम काज के लिए बाहर निकले तब चीखपुकार मच गई।सूत्रों और लोगों के मुताबिक हत्या के पीछे कल शाम को हुए एक विवाद को माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी, एएसपी,सीओ सदर, कोतवाल लोटन सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


बताया जाता है कि क्षेत्र के सेमरहवा गांव से बेलवाहिया गांव निकलने वाली सड़क के किनारे पुलिया के पास युवक की हत्या करके शव को फेक दिया गया था। सुबह भोर में कुछ ग्रामीणों ने वहां एक युवक की लाश देखी और पुलिस को सूचना दिया। शव की पहचान बगल के बरवा गांव निवासी रोहित पुत्र दारा के रूप में की गई। उसके सिर पर प्रहार किया गया था साथ ही उसकी पीठ पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।यह जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही लोटन कोतवाल चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए थे। मामले की जानकारी में लगे थे। इसी बीच पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए।पुलिस टीम हर बिंदुओं की जांच में जुटी है। सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पूरी टीम के साथ पहुंचे हैं।मामले की जांच चल रही है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

रोहित की हत्या क्यों,कैसे और किसने किया ?यह बात पूरे इलाके में हर किसी के दबे जुबान जितनी मुँह उतनी बातों ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर रखा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.