Voice of news 24
09 Aug 2023 19:45PM
महराजगंज
महराजगंज जिल के बरगदवा और परसामलिक क्षेत्र से होकर बहने वाले पहाड़ी नाला महाव का तटबंध फिर एक बार टूट गया है। इससे किसानों की सैकड़ों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है। तटबंध के टूटने से देवघट्टी, हरखपुरा, शिकारगढ़, अमहवा, हरपुर, नरायनपुर सहित आधा दर्जन गांव की सिवान में रोपी गई धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

दूसरी तरफ आज टूटे बांध के मरम्मत के लिए मजदूरों को लगाया गया था। इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया। काम में लगे एक कर्मचारी का पैर फिसल जाने से वह नाले के तेज धारा में डूब गया। डूबने वाले कर्मचारी का नाम रामजन्म बताया गया जो देवघट्टी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी नौतनवां मुकेश कुमार सिंह ने तत्काल रेस्क्यू करने का आदेश दिया है।लेकिन अभी तक गोताखोरों को कोई सफलता नही मिली। इस दौरान SDM ने कटान स्थल का भी निरीक्षण किया और जल्द से जल्द कटान स्थल को भरने का निर्देश दिया।


















