Voice of news 24
09 Aug 2023 16:11PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के भनवापुर क्षेत्र मे गैर मान्यता प्राप्त विधालयो पर बेसिक शिक्षा विभाग इन दिनों सख्त हुआ है। स्थानी ब्लाक क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी बिदेश्वरी प्रसाद मिश्र स्वय अमान्य विधालयों पर जाकर नोटिस दे रहे है। जिसमे तीन दिन मे अमान्य विधालय अथवा प्राथमिकी दर्ज कराने की बात की गई है। अवैध रुप से विधालयों मे हड़कप मच गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़ी कार्यवाही के मूड मे दिख रहे है। इस सम्बंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी भनवापुर बिदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने बताया कि दो दिनो मे लगभग एक दर्जन विधालयो को नोटिस दी जा चुकी है। शेष को इसी सप्ताह नोटिस दे दी जाएगी । एक भी अवैध विधालयों का संचालन नहीं करने दिया जायगा सभी बच्चों को निकटतम परिषदीय अथवा मान्यता प्राप्त विधालयो मे नामांकित कराया जाएगा


















