सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए मिल रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद : जगदंबिका पाल

Voice of news 24

09 Aug 2023 12:51PM

सिद्धार्थनगर

डुमरीयागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने रेल मत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर सिद्धार्थनगर को भी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शामिल करने कि मांग की है। सांसद ने कहा सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध के जन्म स्थान के रुप मे प्रसिद्ध है। यहां बडी संख्या मे बौद्ध देशो के तीर्थ यात्री प्रतिदिन सिद्धार्थनगर मे आते है


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों को शामिल किया गया है। लेकिन सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को इस योजना मे शामिल नहीं किया गया ।
सांसद पाल ने सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को बौद्ध पर्यटन सर्किट के रुप मे मान्यता देते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाए तथा सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दोनो तरफ स्टेशन के भवन को भी विकसित किया जाय।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]