Voice of news 24
08 Aug 2023 12:46PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र की घटना चंद रुपयों की चोरी के चलते अपनी बहन को हाथ पैर बांध के नदी मे फेका। पुलिस टीम ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
मामले के बात करे तो 2 अगस्त को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में हाथ पैर बंधे हुई स्थिति में नाबालिक लड़की की शव तैरती मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास के लोगो से शिनाख्त करवाई तो पता चला कि यह शव भपसी नवडीहवा गाँव निवासी राजेन्द्र जायसवाल की 14 वर्षीय पुत्री मानती की है। पुलिस ने जांच के दौरान इसके सगे भाई को दोषी पाया।

जब इसको गिरफ्तार करके पुलिस ने पूंछतांछ की, तो इसने बताया कि मेरी बहन अक्सर मेरे रुपये चोरी कर लेती थी। 31 जुलाई की दोपहर मेरी आलमारी से 5 हजार रुपये गायब थे। इन्ही रुपयों की पूंछतांछ के लिए मैं नदी के किनारे तरफ गया अपनी बहन के पास पहुचा। मैंने उसे कई बार पहले भी रुपये की चोरी को लेकर फटकार लगाई थी । उस दिन भी मैंने उससे 5 हजार रुपये की चोरी को लेकर पूंछा तो पहले तो उसने झूठ बोला। लेकिन जब मैंने गुस्से में उससे पूंछा तो उसने रुपयों की चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। बस इसी बात से गुस्से में मैंने उसके हाथ पैर बांधकर नदी में फेंक दिया था ।
इस घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोतीलाल यादव ने बताया की आरोपी ने अपना क़बूल कर लिया है ,गिरफ्तार कर लिया गया है।आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।























