Voice of news 24
05 Aug 2023 21:11PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में मुख्यालय स्थित बुद्ध विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया।महाविद्यालय के 200 छात्र / छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए छात्रों को स्मार्टफोन और टेबलेट देने का निर्णय लिया है निश्चित रूप से यह स्मार्टफोन छात्रों के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा। यह स्मार्टफोन जहां एक ओर उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा तो वहीं रोजगार की सूचनाओं के लिए भी वरदान है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षक विधायक ने कहा कि छात्र स्मार्टफोन का सदुपयोग करें।

आज के तकनीकी युग में स्मार्टफोन छात्रों के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार श्रीवास्तव ने की तथा संचालन भरत भूषण द्विवेदी ने किया। इस मौके पर आजाद महाविद्यालय के प्रबंध मुमताज़ अहमद, सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल, रमेश गुप्ता, कुलदीप द्विवेदी, तेजू विश्वकर्मा, अर्चिष्मान मिश्र, सबलू सहानी आदि उपस्थित रहे।























