संदिग्ध परिस्थितियों मे लटकता मिला विवाहिता का शव , परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

Voice of news 24

24 Jun 2023 17:37PM

महराजगंज 

सदर कोतवाली के सरडीहा गांव मे शनिवार को नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति मे फंदे से लटकता मिला सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दी। मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

शादी के पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इससे युवती की गर्भवती होने पर दोनों ने सात माह पहले कोर्ट मैरिज शादी कर लिया। दोनों से एक दो माह की बच्ची है। मायके वालो का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए अंगिरा का उत्पीड़न करने लगे। शुक्रवार की रात मे ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने पीटने लगे। लड़की का मायका व ससुराल सरडीहा गांव में ही है । आरोप है कि शनिवार की सुबह उसे मार कर फंदे से लटका दिया गया । इस मामले मे कोतवाली कें कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनो ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दिया है। जांच जारी है उधर परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

#महराजगंज

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.