Voice of news 24
28Apr 2023 15:48PM
नयी दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार पांच हार के बाद पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी उम्मीदें बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की होगी।

पिछले दोनों मैचों दिल्ली को जीत दिलाने में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। टीम का पिछला मुकाबला भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही थी। हैदराबाद में खेले गये कम स्कोर वाले इस मैच को दिल्ली ने सात रन से जीता था।.





















