Voice of news 24
13Apr2023 23:46PM
मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच का 18वां मुकाबला खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए PBKS ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 154 रन बनाए 6 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया।


















