झोपड़ी मे आग लगने से माँ बेटे की मौत,आग लगे झोपड़ी मे मवेशी को बचाने के चक्कर मे हुआ बड़ा हादसा

Voice of news 24

13Apr2023 18:35PM

महराजगंज

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमवा भैंसी मे आज की सुबह मे बहुत बड़ी घटना घटी जिसमे मां और बेटे की दर्दनाक जलकर मौत हो गयी । जानकारी अनुसार अमवा भैसी निवासी रामअशीष जानवर बांधने के लिए बनी झोपड़ी मे मच्छर से बचने के लिए धुआं किए थे। जिसके कारण झोपड़ी मे आग लगने मवेशी को बचाने गये मां बेटे के ऊपर छप्पर गिर गया और उसके नीचे दबने से दोनो की जलकर मौत हो गयी । मृतक कौशिल्या 55 व युवक राम आशीष 34 की दर्दनाक मौत हो गयी ।

गांव मे मां बेटे के जलने का मंजर देख लोग सहम गये घटना के बाद गांव मे मातम पसरा हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को अपने कब्जे मे लेकर पोरटमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर डीएम सतेंद्र कुमार पुलिस अधिक्षक डा. कौस्तुभ मौके पर जाकर घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। परिजनो से वार्ता कर हरसंभव मदद व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.