Voice of news 24
21Mar2023 18:00PM
महराजगंज
महराजगंज: बृजमनगंज के ऑलमाइटी पीजी कॉलेज पर आज पीजी और स्नातक के छात्र- छात्राओं को एक समारोह के तहत विदाई दी गई,जिसमे यह संदेश दिया गया कि सभी विद्यार्थी सारे शिकवे गिले भुलाकर एक दूसरे को अलविदा कहे। जिसमे कालेज के प्रबंधक महमूद आलम ने बच्चों को पुरस्कृत कर बच्चों का हौसला अफजाई किया,मौजूदा शिक्षकों ने भी कहा बच्चे देश के भविष्य हैं आगे चल कर देश का नाम रौशन करेंगे, बच्चों को आगे बढ़ने का और दिन दोगुना रात चौगुनी तरक्की करने की शुभकामनाएं दिया।

विदाई समारोह में मुख्य रूप से भाजपा नेता चेयरमैन प्रत्याशी राकेश जायसवाल को कॉलेज के प्रबंधक ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया, जायसवाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की शिक्षा ही बच्चों और उनके आगमी भविष्य का आधार हैं।














