Voice of news 24
08Feb2023 23:22PM
महराजगंज पुलिस ने अखिलानंद पांडेय हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसपी ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस टीम व एसओजी और स्वाट टीम के सम्मिलित प्रयास से घटना में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। घटना के बाद आरोपी ने मृतक के जेब से जो पैसे व मोबाइल की चोरी की थी। उसे बरामद करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
कोतवाली धनेवा धनेई टोला सुकठिया के सिवान में चकरोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई थी।उस व्यक्ति की शिनाख्त उनके परिजनों ने अखिलानन्द पाण्डेय के रूप में की थी। मृतक के बड़े भाई सच्चिदानन्द पाण्डेय द्वारा लिखित तहरीर जिसके आधार पर अज्ञात मुकदमा दर्ज हुआ था।आज इस घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने आरोपी जब्बार पुत्र अजीज निवासी लालपुर गोपाला को गिरफ्तार किया है।एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि जब घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा था तो घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक क्रीम कलर का हाफ स्वेटर जिसमे खून के धब्बे व छींटे थे। कुछ दूरी पर एक मतदाता पहचान पत्र प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर आरोपी की शिनाख्त हुई। बाद में आरोपी ने उस स्वेटर व मतदाता पहचान पत्र को अपना स्वीकार करते हुए जुर्म कबूल किया


















