बार काउसिंल के आह्वाहन पर अधिवक्ता ने सौंपा ज्ञापन

Voice of news 24

08Feb2023 22:43PM

फरेन्दा

बार काउसिंल के आह्वाहन पर मागों को लेकर सिविल कोर्ट व रेवन्यू एसोशिएसन फरेन्दा के अधिवक्तागण फरेन्दा उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर सिविल कोर्ट बार एसोशिएसन के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन उपजिलाधिकारी फरेन्दा मदन मोहन वर्मा के माध्यम से दिया।
अधिवक्ताओं ने प्रमुख रूप से प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा कराया जाने, आयुष्मान योजना से जोड़ा जाने, उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति, अधिवक्ता की मृत्यु पर एक समान धनराशि दिया जाने, 60 वर्ष से आयु के लगभग 40,000 अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू किये जाने और एडवोकेटस प्रोटेक्सन एक्ट लागू करने की मांग प्रमुख रूप से की।विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्री सुरेंद्र पाण्डेय,राम सहाय गुप्ता,अरविन्द मिश्रा, सतेन्द्र सिंह,शम्भू यादव,अजित मणि,ओमकार, जितेंद्र सैनी, रत्नेश उपाध्याय,मनोज राव,राम प्रताप सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.