मिर्जापुर में एक के बाद एक दो हादसे मचा हड़कंप

Voice of news 24

07Feb2023 23:14PM

कछवां थाना क्षेत्र के कछवां रोड स्टेशन के पास एक 58 वर्षीय  महिला प्लेटफार्म नंबर दो से प्लेटफार्म नंबर एक पर आने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी समय इलाहाबाद की तरफ से वाराणसी जाने के लिए विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के सामने मंगलवार की सुबह  डीएफसी  लाइन पर मंगलवार की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के बाधपुर गांव निवासी हरिगोविंद सिंह (28) पुत्र शहीद मेजर धनन्जय सिंह के रुप में किया।  पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.