करंट का काल: महराजगंज के कोल्हुई में दर्दनाक हादसा, चार्जिंग में लगे ई-रिक्शा की चपेट में आने से महिला की मौत

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है। क्षेत्र के मैनहवा गांव में बुधवार सुबह चार्ज हो रहे एक ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पशुओं को चारा देने जा रही थी महिला, रास्ते में बिखरा ‘मौत का जाल’

प्राप्त विवरण के अनुसार, मैनहवा गांव की निवासिनी शांति देवी बुधवार सुबह अपने दैनिक कार्यों में जुटी थीं। वह घर से पशुओं को चारा देने के लिए निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति का ई-रिक्शा बिजली से चार्जिंग पर लगा हुआ था।

बताया जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट-सर्किट के कारण पूरे ई-रिक्शा की बॉडी में हाई-वोल्टेज करंट उतर आया था। रास्ते से गुजर रहीं शांति देवी जैसे ही अनजाने में ई-रिक्शा के संपर्क में आईं, वह तेज करंट की चपेट में आ गईं।

गांंव में मची अफरा-तफरी, मौके पर ही तोड़ा दम

करंट का झटका इतना जोरदार था कि महिला बुरी तरह झुलस गईं और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके की तरफ दौड़े। आनन-फानन में बिजली सप्लाई बंद की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद से मैनहवा गांव में अफरा-तफरी और सन्नाटे का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

बड़ी लापरवाही आई सामने

ग्रामीणों का कहना है कि गलियों या रास्तों पर असुरक्षित तरीके से ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाना आए दिन हादसों को दावत दे रहा है। अगर तकनीकी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया होता, तो आज एक बेगुनाह महिला की जान न जाती।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.