अचानक स्कूल पहुंचे डिप्टी सीएम, ग्रामीणों का हाल भी जाना

Voice of news 24

07Feb2023 23:05PM

मिर्जापुर

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मिर्जापुर के दौरे पर हैं। शुरुआत राजगढ़ के धनसिरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण से की। उन्होंने राजगढ़ के धनसिरिया ग्राम के प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चो से उनके खाते में आए धन के बारे में पूछताछ किया। धनसिरिया गौशाला में पहुंचकर गो पूजा कर पशु चारा, वर्मी कंपोस्ट चेक कर दलित बस्ती में आवास, शौचालय , जल से नल आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। आवास पाने वाले व्यक्ति से पूछा कि उसके बदले में पैसा तो नहीं लिया गया, इसके बारे में पूछताछ की।

डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों से कहा कि पीएम मोदी ने हमें भेजा है। आपका दुख दर्द जानने आए हैं। धनसिरिया की बुधनी ने आवास की मांग की। जिस पर डिप्टी सीएम ने डीएम को निर्देशित किया। इसको तत्काल आवास दिलाया जाए|उपमुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब होकर बताये कि गरीब जनता को भेजी जा रही सरकार की योजनाएं गरीब तक पहुंच रही है, कि नहीं। यह जानने के लिए गांव का भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कॉलरशिप उनका आधार से लिंक है कि नहीं, इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सरकार द्वारा सबसे निचले स्तर पर दी जाने वाली सरकारी सुविधाएं उस तक पहुंच रही हैं कि नहीं उनके साथ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, सीडीओ वीएस लक्ष्मी, एबीएसए प्रेमचंद यादव, पीडी  अनय कुमार मिश्रा, सीबीओ डॉक्टर राजेश सिंह, खंड विकास अधिकारी रमाकांत पुलिस उपाधीक्षक नक्सल अनिल कुमार पांडे, थानाध्यक्ष राणा प्रताप, प्रधान जन्मेजय सिंह, सचिव संजय पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.