भारत ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया

Voice of news 24

12Jan2023 22:26PM

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुरुवार (12 जनवरी) को खेले गए दूसरे मैच में चार विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपने ‘मिशन 2023’ की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। भारत इस साल के अंत में वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। उसकी नजर 2011 के बाद खिताब जीतने पर है। टीम इंडिया ने विश्व कप के लिए योजना बना ली है। उस दिशा में टीम ने पहला पड़ाव पार कर लिया है।

भारत ने वर्ल्ड कप ईयर की पहली वनडे सीरीज जीत ली है। उसने 3 मैचों की होम सीरीज में श्रीलंका पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

टीम ने श्रीलंका को लगातार 10वीं वनडे सीरीज में हराया है। भारतीय टीम वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है। उसे आखिरी हार 1997 में मिली थी।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई। डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 34 रन और वनिंदु हसरंगा ने 21 रन बनाए। कप्तान दसुन शनाका 2 रन ही बना सके। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाए। जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को 2 सफलताएं मिलीं।

जवाब में टीम इंडिया ने 43.2 ओवर में 6 विकेट पर जरूरी रन बना डाले। केएल राहुल ने 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। जबकि उप कप्तान हार्दिक पंड्या ने 36 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 119 बॉल पर 75 रन की साझेदारी हुई। एक समय भारतीय टीम ने 86 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा 17, शुभमन गिल 21, विराट कोहली 4 और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।

श्रीलंका के लाहिरू कुमारा और चमिका करुणारत्ने को 2-2 विकेट मिले। जबकि कसुन रजिथा और धनंजय डी सिल्वा के हिस्से एक-एक सफलता आई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.