क्रोएशिया और मोरक्को थर्ड प्लेस के लिए मुकाबला आज

Voice of news 24

17 Dec 2022 11:30 AM

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल 18 दिसंबर को होना है। इससे पहले 17 दिसंबर को सेमीफइनल में हारने वाले टीमें क्रोएशिया और मोरक्को थर्ड प्लेस के लिए मुकाबला खेलेंगी। मैच अल रयान के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मोरक्को के लिए यह इतिहास रचने का मौका है। क्योंकि अगर वो मैच जीत जाता है तो थर्ड प्लेस पर आने बाला पहला अफ्रीकी देश बन जाएगा।

क्यों होता है थर्ड प्लेस मैच
वर्ल्ड कप में हमेशा से थर्ड प्लेस का मैच होता आया है। यह सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच खेला जाता है। थर्ड प्लेस प्ले-ऑफ मुकाबला बड़े फाइनल से एक दिन पहले खेला जाता है। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को सम्मान और ब्रॉन्ज मेडल देने के लिए इसे आयोजित किया जाता है

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.