सीएचसी बृजमनगंज में जांच करने पहुंचे एसीएमओ

Voice of news 24

05Dec 2022 23:59 PM

एसीएमओ की मौजूदगी में अस्पताल परिसर में कई जगह खोदाई करके वैलिड दवा बरामद हुआ।

महराजगंज:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में रविवार प्रसूता को इलाज ना मिलने से नवजात शिशु की मृत्यु के मामले में सोमवार को दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर समाजसेवी विनोद जायसवाल धानी के जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा और बृजमनगंज के शशिभूषण सहित दर्जनों लोग पीड़ित पक्ष के मामले में कार्यवाही की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। दोपहर बाद सूचना मिलते ही सीएचसी बृजमनगंज एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद पहुचकर पीड़ित व ग्रामीणों से वार्ता किया। एसीएमओ की मौजूदगी में अस्पताल परिसर में कई जगह खोदाई करके वैलिड दवा बरामद हुआ। ग्रामीणों ने अस्पताल कर्मियों पर आरोप लगाया कि रोगियों को दवा देने में आनाकानी की जाती है। एसीएमओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की नवजात शिशु मामले में जो लापरवाही हुई उन सभी लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जो बिना एक्सपायरी की दवा खुदाई में मिली है। इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस में कोई बक्सा नही जायेगा।