Voice of news 24
29 Nov 2022 17:04PM
फीफा विश्व कप में आज इंग्लैंड की टीम जीत हासिल कर अंतिम 16 में जगह बनाना चाहेगी। वहीं, मेजबान कतर को अभी भी इस टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश है। अमेरिका के लिए भी विश्व कप में बने रहने के लिए जीत एकमात्र विकल्प है।
आज भी इस टूर्नामेंट में चार मैच खेले जाएंगे। हालांकि, मैच के समय में बदलाव किया गया है और भारतीय समयानुसार सभी मैच रात में होंगे। खास बात यह है कि फीफा विश्व कप में अब दो मुकाबले एक साथ खेले जाएंगे। शुरुआती दो मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होंगे, जबकि बाकी दोनों मैच देर रात साढे़ 12 बजे शुरू होंगे।


















