हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

Voice of news 24

29Oct2022 22:00PM

सोनौली

महराजगंज:सोनौली कस्बे के टेंपों स्टैंड के निकट पार्किंग में नेपाल जाने के लिए खड़े ट्रक पर काम करने गए चालक नूरआलम की विद्युत तार के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
सोनौली कस्बे में नेपाल जाने के लिए पार्किंग में ट्रक खड़े थे। वाहन चालक नूर आलम भी अपनी बारी की प्रतीक्षा में था। देर होता देख वह काम के लिए ट्रक पर चढ़ा तथा उपर से गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने की वजह से नीचे गिरकर तड़पने लगा। वहां मौजूद अन्य साथी चालकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल महेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम विधिक कारवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.