रिज़र्व पुलिस लाइन गोरखपुर में मनाया गया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस

voice of news 24

2 October 2022 17:26PM

गोरखपुर

विश्व में शांति के प्रतीक के रूप में देखे जाने वाले एवं भारत की स्वाधीनता में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी के 153वें जन्मदिवस पर एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं सादगी के प्रतीक श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के 118 वें जन्म दिवस पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर में महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया एवं वहां उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने, और मजबूत बनाने की शपथ दिलायी गयी । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी कोतवाली, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज सहित अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहें।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]