सृष्टि सेवा संस्थान एवं ब्रेकथ्रू के तहत”मेरी बेटी स्ट्रॉन्ग का कार्यक्रम,लोगों को किया जागरूक

महराजगंज  23 Sep 2022 17:40 PM

महराजगंज:बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत परासखांड में सृष्टि सेवा संस्थान एवं ब्रेकथ्रू के तहत “मेरी बेटी स्ट्रांग का कार्यक्रम” सम्पन्न किया गया,जिसमें लोगों को महिला सुरक्षा,और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम में भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे!
उक्त कार्यक्रम के तहत हाइपर लोकल कैंपेन ( ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति) की बैठक किया गया, जिसमे समिति के दयित्व के बारे में बताते हुए , नूतन सिंह ने कहा की, हर ग्रामसभा मे बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है जिसमें बच्चों के अधिकार और संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर सहयोग प्रदान कर रहीं!

ग्राम प्रधान अनिल शुक्ला जी के द्वारा चर्चा किया गया कि हम लोग अपने ग्राम में कोशिश करेंगे की कोई भी बच्चा षिक्षा से वंचित न रह जाए , अगर किसी कारण वश वह रह जाता है, तो मै उसको दुबारा से स्कूल में दाखिला करेंगे, साथ ही साथ जो भी स्थान हमारे ग्राम में असुरक्षित है, उसे सुरक्षित करेंगे! जिससे बिना डरे किशोरियों बाहर आ जा सके, और हम सभी सदस्य यह बैठक नियमित रूप से करेंगे!
बैठक मे
एंटी रोमिओ टीम के द्वारा लोगो को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक कर बताया गया कि,अगर किसी भी किशोरी के साथ कोई दुर्व्यवहार कर रहा है तो १०९० पर शिकायत करे उसकी पूरी मदद की जाएगी!
इस कार्यक्रम में ग्राम की ANM ,आशा ,आगनबाड़ी,पुलिस, स्कूल टीचर,और ग्रामीण मौजूद रहे!

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.