गांव में निकला विशालकाय अजगर

19 sep 2022 06:54 pm

धानी बाजार |

धानी क्षेत्र के ग्राम सभा घीवपीड़ के टोला चरीगांवा में में विशालकाय अजगर निकलने से गांव में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में चरीगांवा निवासी ब्यासमुनि के खेत में ग्रामोणों ने विशाल अजगर को देखा तो पूरा गाँव अजगर के देखने के लिए उमड़ पड़ा। पड़ोस के गाँव बनईता के एक युवक साहब निषाद ने किसी तरह से अजगर को पकड़ा | ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग फरेंदा की टीम मौके पर पहुँच कर अजगर को पकड़ कर अपने साथ ले गई