डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार,कोई हताहत नही

वीएन :1 September 2022

महराजगंज

कोल्हुई संवाद।

कोल्हुई क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर गुलरिहा गांव के सामने एक एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहन कई पलटी खाते हुये रोड के किनारे रूक गयी।जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की वाहन सोनौली की तरफ से आ रही थी।जैसे ही गुलरिहा गांव के सामने पहुची डिवाइडर से टकरा गई।हादसे की जानकारी मिलते ही गांव वाले मौके पर मदद के लिए पहुच गए ।गनीमत ये रही कि इतने बड़े हादसे के बाद भी वैन में सवार सभी लोग सुरक्षित थे ।ग्रामीणों ने सबको बाहर निकाला।वैन की स्थिति चलने लायक न होने की वजह से सभी सवार नजदीकी होटल चले गए।वाहन रोड के किनारे खड़ी है।