बाराबंकी

बाराबंकी जनपद में किसान पथ पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग से ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बाराबंकी जनपद में किसान पथ पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग से ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि आग की चपेट में आकर ट्रक का पूरा केबिन जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्क्रैप से लदा एक ट्रक किसान पथ से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर लगते ही स्क्रैप लदे ट्रक के केबिन में भीषण आग भड़क उठी।
आग इतनी तेजी से फैली कि केबिन में फंसे ड्राइवर और कंडक्टर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और दोनों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से पूरा केबिन जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया तथा शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















