पीलीभीत

पीलीभीत जनपद के पूरनपुर क्षेत्र अंतर्गत सिरसा रोड पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार और एक चाट विक्रेता की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

पीलीभीत जनपद के पूरनपुर क्षेत्र अंतर्गत सिरसा रोड पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार और एक चाट विक्रेता की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे पूरनपुर क्षेत्र में सिरसा रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार प्रदीप और चाट विक्रेता नन्हेंलाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन तथा चालक की तलाश की जा रही है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















