कौशांबी: खेत के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, चार नामजद समेत 10 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

कौशांबी

कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में खेत की बंटाई और उपज के हिसाब को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लोहे की रॉड, धारदार हथियार और लात-घूंसों से उन पर हमला किया था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र में खेत की बंटाई और उपज के हिसाब को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लोहे की रॉड, धारदार हथियार और लात-घूंसों से उन पर हमला किया था। पुलिस ने मामले में चार नामजद और छह से सात अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत की बंटाई तथा उपज के बंटवारे व हिसाब को लेकर बुजुर्ग का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार नामजद और छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.