श्रावस्ती

श्रावस्ती जनपद के इकौना क्षेत्र में नगर पंचायत इकौना के पूर्व चेयरमैन एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महमूद आलम नाइमी पर जानलेवा हमला किया गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद के इकौना क्षेत्र में नगर पंचायत इकौना के पूर्व चेयरमैन एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महमूद आलम नाइमी पर जानलेवा हमला किया गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सपा सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर घायल पूर्व चेयरमैन का हालचाल जाना।
मिली जानकारी के अनुसार, इकौना में बीते शुक्रवार को बाइक निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते पूर्व चेयरमैन महमूद आलम नाइमी पर हमला किया गया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा होने लगी, जिसे देख आरोपी घटनास्थल से भाग निकले।
घायल अवस्था में पूर्व चेयरमैन को उपचार के लिए इकौना स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां सपा सांसद भी पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रकरण की सूचना पर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















