लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के मैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकेगंज चौकी के अमीरनगर में बुधवार दोपहर एक कमरे से युवक और युवती के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के मैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकेगंज चौकी के अमीरनगर में बुधवार दोपहर एक कमरे से युवक और युवती के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण फांसी लगाना बताया गया है, हालांकि युवती का शव बेड पर मिलने और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद प्रकरण में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अमीरनगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर कमरे के भीतर युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से होना दर्शाया गया है, लेकिन घटनास्थल की स्थिति और परिजनों के आरोपों को लेकर मामले की परिस्थितियां संदिग्ध मानी जा रही हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं और परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















