जौनपुर

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककुहा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककुहा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। युवक एक बहुभोज कार्यक्रम में टेंट लगाने के लिए गया था। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है, जबकि घटना की वास्तविक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ककुहा गांव निवासी बिंद्रेश (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र लालन राजभर बहुभोज में टेंट लगाने के लिए गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई।
परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस व संबंधित पक्षों की ओर से घटना के कारणों और वास्तविक स्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में आगे की जानकारी और जांच का इंतजार किया जा रहा है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026



















