आगरा

आगरा जनपद के एकता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लोधई में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा जनपद के एकता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लोधई में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से दोनों भाइयों की जान बच सकी, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव लोधई में पुरानी रंजिश को लेकर सात युवकों ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया और जमीन पर गिरे युवक पर लाठी-डंडे बरसाए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को हमलावरों के चंगुल से बचाया।
सूचना मिलने पर एकता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सात नामजद युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















