अमरोहा

जनपद अमरोहा के गजरौला स्थित कामाक्षी पेपर मिल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें भारी-भरकम पेपर बंडलों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद अमरोहा के गजरौला स्थित कामाक्षी पेपर मिल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें भारी-भरकम पेपर बंडलों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतकों के परिजनों ने मिल कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
सुबह करीब 8 बजे हुआ हादसा, बंडलों के बीच दबे दोनों मजदूर
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उस समय हुई जब मिल में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि पेपर के एक-एक बंडल का वजन करीब 20 कुंतल था। काम के दौरान अचानक दो भारी पेपर बंडलों के बीच दब जाने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अन्य मजदूरों की भीड़ जुट गई और मृतकों के परिजन भी मिल पहुंच गए। परिजनों ने घटना को लेकर मिल कर्मचारियों की कार्यप्रणाली व सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने मौके का मुआयना कर शवों को कब्जे में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















