लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में शुक्रवार को मुंडन संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे दंपती की कार रामापुर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में शुक्रवार को मुंडन संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे दंपती की कार रामापुर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार महिला स्वास्थ्यकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें करीब 10 टांके आए हैं।
मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा, पिकअप से भिड़ी कार
मिली जानकारी के अनुसार, दंपती शुक्रवार को एक मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामापुर तिराहे के समीप उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
महिला स्वास्थ्यकर्मी ने तोड़ा दम, घायल पति का उपचार जारी
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पति का इलाज किया गया और उन्हें करीब 10 टांके लगाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















