प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के नैनी क्षेत्र में लापता चल रही छात्रा रोशनी बिंद का शव घटना के 24वें दिन पुराने टोल प्लाजा के समीप झाड़ियों से बरामद किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जनपद के नैनी क्षेत्र में लापता चल रही छात्रा रोशनी बिंद का शव घटना के 24वें दिन पुराने टोल प्लाजा के समीप झाड़ियों से बरामद किया गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पीड़ित पिता ने अपनी बड़ी बेटी के देवर और उसके एक दोस्त पर छात्रा की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
24 दिन से लापता थी छात्रा, पुराने टोल प्लाजा के पास मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा रोशनी बिंद बीते 24 दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में नैनी क्षेत्र में पुराने टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पिता ने जताया हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे छात्रा के पिता ने अपनी बड़ी बेटी के देवर और उसके दोस्त पर रोशनी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पिता के आरोपों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच व आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















