बदायूं

बदायूं जनपद में मायके में रह रही एक महिला अपनी मां और दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शुक्रवार सुबह गंगा किनारे तलाश में पहुंचे परिजनों को दो जोड़ी चप्पल और एक दुपट्टा मिलने के बाद नदी में डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बदायूं जनपद में मायके में रह रही एक महिला अपनी मां और दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शुक्रवार सुबह गंगा किनारे तलाश में पहुंचे परिजनों को दो जोड़ी चप्पल और एक दुपट्टा मिलने के बाद नदी में डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया है।
मायके से लापता हुई महिला, मां व मासूम भी साथ
मिली जानकारी के अनुसार, जनपद में अपने मायके में रह रही महिला अपनी मां और दो साल की बच्ची के साथ अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब तीनों का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और मामले की जानकारी जुटाने में लग गए।
गंगा किनारे मिला सामान, तलाश में जुटे परिजन व प्रशासन
शुक्रवार सुबह तलाश करते हुए परिजन जब गंगा किनारे पहुंचे, तो वहां दो जोड़ी चप्पल और एक दुपट्टा पड़ा मिला। गंगा तट पर सामान मिलने से तीनों के नदी में डूबने की आशंका गहरा गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के आधार पर तलाश और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















