अमेठी के शिवरतनगंज में किशोरी की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन: शव चौराहे पर रखकर लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार

अमेठी

अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक दिन पूर्व किशोरी का शव फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव लेकर रामगंज चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक दिन पूर्व किशोरी का शव फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और शव लेकर रामगंज चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया।

एक दिन पहले मिला था फंदे से लटका शव, प्रदर्शन से थमे वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और किशोरी का शव लेकर रामगंज चौराहे पर पहुंच गए। शव चौराहे पर रखे जाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस प्रशासन मौके पर

प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने तथा जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

निचलौल सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

निचलौल सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम