सीतापुर

सीतापुर जनपद के महोली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के महोली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गए।
मेरठ से घर लौट रहे थे दंपती, मध्यरात्रि हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपती बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गुरुवार रात करीब 12:30 बजे महोली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती सड़क पर गिर पड़े, जिसमें महिला को गंभीर चोटें आईं और पति भी घायल हो गया।
महिला की गई जान, फरार बाइक सवारों की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद दूसरी बाइक के सवार मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां महिला की मौत हो गई और घायल पति का उपचार कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















