एटा

एटा जनपद के रिजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुरिया स्कूल के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

एटा जनपद के रिजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुरिया स्कूल के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही 19 वर्षीय छात्रा मुस्कान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसका भाई मोहित और गांव के ही एक व्यक्ति विपिन घायल हो गए।
परीक्षा देने जाते समय हुआ हादसा, टक्कर मारकर वाहन चालक फरार
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 19 वर्षीय छात्रा मुस्कान अपने भाई मोहित और गांव के व्यक्ति विपिन के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक रिजोर थाना क्षेत्र में जयपुरिया स्कूल के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में छात्रा को मृत घोषित किया गया, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मोहित और विपिन का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















