रायबरेली

रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चालक को झपकी आने के कारण श्रद्धालुओं से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चालक को झपकी आने के कारण श्रद्धालुओं से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में वैन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वैन में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए।
झपकी आने से अनियंत्रित हुई वैन, मची चीख-पुकार
मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी वैन गंगा एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रही थी। जगतपुर क्षेत्र के समीप अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
राहत-बचाव कार्य कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल, तीन की हालत गंभीर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत वैन चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों में शामिल तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















